"GMS हिंदी QUIZ एक हिंदी शैक्षिक ब्लॉग है जहाँ आपको दैनिक करंट अफेयर्स क्विज , सामान्य ज्ञान क्विज और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) सरल भाषा में मिलते हैं। UPSC, SSC, UP Police, CTET, और अन्य सरकारी परीक्षाओं की तैयारी के लिए यह एक भरोसेमंद मंच है।"
हिंदी वर्णमाला क्या है? स्वर और व्यंजन की पूरी जानकारी
हिंदी वर्णमाला हमारी भाषा की नींव है, जिसमें स्वर और व्यंजन शामिल होते हैं। हिंदी में कुल 52 वर्ण होते हैं जिन्हें सही क्रम में प्रस्तुत किया जाए तो उसे वर्णमाला कहा जाता है। इस लेख में हम जानेंगे कि हिंदी वर्णमाला क्या है, इसके प्रकार, वर्गीकरण, और स्वर व व्यंजन में क्या अंतर होता है। यह जानकारी बच्चों, छात्रों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी है। जैसे CTET, UPTET, TGT, REET,UPP,UPSI आदि के लिए भी मददगार है।
ध्वनि के लिखित रूप को वर्ण कहते हैं। इन्हीं वर्णों के व्यवस्थित समूह को वर्णमाला कहा जाता है। अगर इन वर्णों को क्रम से ना रखा जाए तो वह वर्णमाला नहीं, केवल "वर्ण समूह" कहलाते हैं। हिंदी वर्णमाला में कुल 52 वर्ण है।
हिंदी वर्णमाला में वर्णों की संख्या और वर्गीकरण
स्वर (Vowels): 11
अयोगवाह: 2
स्पर्श व्यंजन: 25
अंतस्थ व्यंजन: 4
ऊष्म व्यंजन: 4
संयुक्त व्यंजन: 4
द्विगुण व्यंजन: 2
हिंदी वर्णमाला के प्रकार
हिंदी वर्णमाला में वर्ण दो प्रकार के होते हैं:
स्वर (Vowels)
व्यंजन (Consonants)
स्वर के भेद
स्वर के दो भेद होते हैं:
मूल स्वर
संयुक्त स्वर
मूल स्वर के तीन उपभेद
हर्ष स्वर: एक मात्रा के (एकमात्रिक स्वर) – अ, इ, उ, ऋ
दीर्घ स्वर: दो मात्रा के (द्विमात्रिक स्वर) – आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ
प्लुत स्वर: यह संस्कृत का स्वर है, हिंदी का नहीं। इसका चिह्न – (ऽ) उदाहरण: सुनोऽऽ, राऽऽम, ओऽऽम
व्यंजन (Consonants)
ऐसी वाक्ध्वनियाँ जिनका उच्चारण स्वर वर्ण के योग से होता है, उन्हें व्यंजन ध्वनि कहते हैं। उदाहरण: क, प
कोई टिप्पणी नहीं:
अगर आपके पास किसी क्विज़ या सवाल से संबंधित सुझाव हो तो नीचे कमेंट करें। अनुचित भाषा या लिंक पोस्ट न करें। धन्यवाद! 😊